Friday, February 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम सिवान में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, इलाजरत!

सिवान में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, इलाजरत!

0
24

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों ने एक अखबार के पत्रकार रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी. घटना पचरुखी बाजार के भवानी मोड़ के पास उस समय हुई जब पत्रकार अपने गांव जसौली खरग लौट रहे थे.शादी समारोह से लौटने के दौरान भवानी मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पत्रकार का पीछ करना शुरू कर दिया. अपराधियों ने ओवरटेक कर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पत्रकार को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पत्रकार रमेश कुमार को फेफड़े के दाहिनी ओर गोली लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा अस्पताल पहुंचे और घायल पत्रकार से बातचीत कर मामले की जानकारी ली.घायल पत्रकार ने बताया कि उन्हें पहले किसी प्रकार की धमकी नहीं मिली थी और हमले की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. वो अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह में गये थे और वहां से घर लौट रहे थे. पत्रकार ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर सुपारी देकर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.इस पूरे मामले पर एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि शादी समारोह से लौटते वक्त अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारी है. ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!