Friday, February 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे; चालक समेत परिवार...

बगहा में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे; चालक समेत परिवार बाल-बाल बचा

0
4

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर स्थित रतवल मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पास के घर की दीवार तक धराशायी हो गई। हालांकि गनीमत रही कि चालक एवं उसके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार चालक चौतरवा से रतवल की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे चैनपुर के समीप सड़क के एक टर्निंग प्वाइंट पर अचानक कार का अगला चक्का ब्लास्ट कर गया।

तेज रफ्तार में चल रही कार अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे स्थित एक घर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर की दीवार टूटकर गिर गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा बिल्कुल फिल्मी स्टाइल जैसा प्रतीत हो रहा था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क के उस टर्निंग प्वाइंट पर सुरक्षा संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!