Friday, February 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम वाल्मीकिनगर में नाबालिग के अपहरण का आरोप, चार नामजद

वाल्मीकिनगर में नाबालिग के अपहरण का आरोप, चार नामजद

0
8

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट


वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर साजिश रचकर पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी कराने की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी 2026 की सुबह करीब 5 बजे नाबालिग शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की तथा रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
आवेदन में गांव निवासी राजा चौधरी (20 वर्ष), उसके पिता लाल बिहारी चौधरी (50 वर्ष), निर्मला देवी (47 वर्ष) और सोशिला देवी को नामजद किया गया है। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर नाबालिग का अपहरण कर उसे राजा चौधरी से शादी कराने की साजिश रची है।
पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपितों से बेटी के बारे में पूछताछ की तो उनके साथ मारपीट की गई और थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपितों को गांव का दबंग बताया गया है।
घटना के बाद से परिवार भय और चिंता के साए में है। मां ने पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए पुत्री की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!