थानाध्यक्ष उप प्रमुख मुखिया और डॉक्टर साबिर अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन थाना अध्यक्ष अमर कुमार उप प्रमुख नरेश कुमार यादव मुखिया सत्य प्रकाश तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि भाग दौड़ और तनाव भरे माहौल में खेलकूद शांति सुकून और आनंद देता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाता है।
आज के दौर में खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है। उन्होंने कहा कि हार जीत खेल का मुख्य हिस्सा है। जीतने वाले को और अधिक परिश्रम करने तथा हारने वाले को निराश होकर हिम्मत नहीं हारना चाहिए बल्कि अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
उप प्रमुख नरेश कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता बढ़ाने में खेल बहुत बड़ा महत्व रखता है। इंसान को खेलकूद में अनिवार्य रूप से रुचि रखनी चाहिए।
मुखिया सत्य प्रकाश ने कहा कि खेलकूद हमारे उत्साहित जीवन का अनिवार्य अंग है। समाज में शांति भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द के साथ-साथ उत्साह और आनंद बढ़ाता है।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली ने कहा कि खेलकूद शारीरिक मानसिक तनाव को दूर करता है। मानव जीवन में हवा जल भोजन वस्त्र और आवास की तरह खेलकूद अहम किरदार निभाता है। उद्घाटन मैच सेमरा वृत्त और ओम क्लब बेतिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला। काफी संघर्ष पूर्ण और कांटेदार मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला।
आयोजन समिति की तरफ से शानदार परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम सचिव अमानुल्लाह अंसारी उप सचिव मतीन आलम उपाध्यक्ष वार्ड पंच आलमगीर अंसारी वार्ड सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी जमालुद्दीन अंसारी वार्ड सदस्य लोहा यादव आदि मुख्य है।
उद्घाटन अवसर पर जमालुद्दीन अंसारी मुस्तफा अंसारी रुस्तम अंसारी उमेश शाह मैनेजर यादव चंदन कुमार रोशन आलम शमशाद आलम फिरोज आलम विजय शाह फैयाज आलम आरिफ अंसारी नसीम अख्तर अब्दुल कलाम अंसारी खुर्शीद आलम सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
मदरसा इस्लामिया खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शमशाद आलम और अफजल हुसैन बतौर रेफरी तथा मतीन आलम कॉमेंटेटर की भूमिका में काफी सराहे गए।






