Friday, February 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन बाल्मीकिनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर सांसद की पहल तेज

बाल्मीकिनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर सांसद की पहल तेज

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर पहल तेज हो गई है। क्षेत्रीय सांसद ने नई दिल्ली स्थित (केवीएस) के प्रधान कार्यालय, शहीद जीत सिंह मार्ग में आयुक्त से मुलाकात कर विद्यालय की स्वीकृति पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने बताया कि उनकी पहल पर केंद्रीय विद्यालय के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही जमीन का चयन कर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और केंद्रीय कर्मियों के बच्चों को भी सुविधा होगी। मुलाकात के दौरान केवीएस आयुक्त श्री गुप्ता ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की तथा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सांसद श्री कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए कुछ निर्धारित शर्तें होती हैं, जिनमें कम से कम पांच एकड़ भूमि की उपलब्धता तथा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के परिवारों की पर्याप्त संख्या प्रमुख मानदंड हैं। दिशा की बैठक में जिला प्रशासन को निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है, जिसके आलोक में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस अवसर पर जदयू नेता राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने मीडिया से कहा कि सांसद का क्षेत्रीय विकास के प्रति उत्साह और सक्रियता सराहनीय है तथा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से बाल्मीकिनगर क्षेत्र को नई शैक्षणिक पहचान मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!