Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधायक राम सिंह ने सदन में उठाया रतवल–धनहा में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल...

विधायक राम सिंह ने सदन में उठाया रतवल–धनहा में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क की समय-सीमा तय करने की मांग।

0
38

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा भाजपा विधायक राम सिंह ने सदन में बताया कि पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रतवल–धनहा पुल के समीप 1719 एकड़ भूमि को मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए चिन्हित किया गया है। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण द्वारा उक्त भूमि को पूर्व में बिहार सरकार को समर्पित किया जा चुका है।
विधायक राम सिंह ने कहा कि इस भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने से न केवल क्षेत्रीय आर्थिक उन्नयन होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

अपने क्षेत्र के सेवक होने के नाते उन्होंने सदन में यह विषय उठाते हुए सरकार से मेगा टेक्सटाइल पार्क परियोजना के क्रियान्वयन की स्पष्ट समय-सीमा तय करने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि यह परियोजना पश्चिम चंपारण के औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे और इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में हर संभव पहल की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!