वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
थाना कांड 21/26 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 21/26 के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मामले से जुड़ा डीसीएम ट्रक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06/0458 है, को पटखौली क्षेत्र से बरामद कर थाना लाया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई शमीम अहमद ने किया। ट्रक की बरामदगी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाल्मीकिनगर थाना में दर्ज कांड संख्या 21/26 के तहत उक्त डीसीएम ट्रक की तलाश की जा रही थी। इस बाबत बाल्मीकि नगर थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संभावित स्थानों पर छापेमारी शुरू की और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पटखौली के समीप एक डीसीएम ट्रक खड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही एसआई शमीम अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06/0458 पाया गया, जो कि वाल्मीकिनगर थाना कांड 21/26 से संबंधित था। आवश्यक सत्यापन के बाद ट्रक को जब्त कर विधिवत थाना लाया गया।






