Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जिला निर्देशक ने पदाधिकारी, कर्मियों को किसान पंजीकरण जल्द पूरा करने का...

जिला निर्देशक ने पदाधिकारी, कर्मियों को किसान पंजीकरण जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

0
11

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में जिला निर्देशक अरुण प्रकाश ने बुधवार को बैठक की। इस बैठक में अरुण प्रकाश ने सभी पदाधिकारी और कर्मियों को निर्देश दिया कि किसान पंजीकरण के लिए सभी एक दूसरे का सहयोग करते हुए पंजीकरण को जल्द से जल्द पूरा कराये।

इसके साथ ही कई और निर्देश पदाधिकारी को भी दिया। साथी यह भी कहा कि वे कर्मी जिन्हे किसान पंजीकरण पूरा करने का लक्ष्य मिला हो अगर वो पूरा ना करे तो उन कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई होगी । इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा दो बिड्डू कुमार राम, बगहा दो अंचलाधिकारी वसीम अकरम, कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, और अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!