अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
प्रखण्ड कार्यालय मझौलिया के सभागार भवन में एल. डी.एम. तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकिंग संबंधी एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी शाखा प्रबंधक को अपने बैंक में मूलभूत सुविधाएं उपलबध कराना यथा शौचालय,बैठने हेतु पर्याप्त मात्रा में कुर्सी तथा प्रांगण में साफ सफाई और क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं एक अलग काउंटर रखना जिसमें बैंकिंग सुविधाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी आदि उपलब्ध हो ।

24 घंटे में बैंकिंग संबंधित समस्याओं का निवारण करना ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में धोखा घड़ी ना हो इसका निरंतर पर्यवेक्षण करना ।
महिने में एक दिन सभी ग्राहक सेवा केंद्र का जांच करना । सभी बैंक अपने पोशक क्षेत्र में वहां के जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य व्यक्तियों के साथ माह में एक दिन बैठक कर सरकार की चल रही सारी योजनाएं तथा समस्याओ पर विचार विमर्श करना।
लोन की सुगमता पर विशेष ध्यान दिया जाए और डिफॉल्टरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाय।
बैठक में सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपलब्ध थे।






