Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, 24 घंटे का अल्टीमेटम...

मझौलिया को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी।

0
5

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण ।

मझौलिया प्रखंड में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, अंचल अधिकारी राजीव रंजन एवं थाना अध्यक्ष अमर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारियों की होगी।


अंचल अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि या सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे 24 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा तथा जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित मझौलिया के निर्माण के लिए अतिक्रमण मुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान यदि कोई कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजनों से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!