Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग अपहृता बरामद

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग अपहृता बरामद

0
3

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

चकिया थाना कांड संख्या 59/26 में वाल्मीकिनगर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया, वहीं मामले के नामजद अभियुक्त रोहित कुमार मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई तीन आरडी पुल चौक के पास की गई, जहां से दोनों को कब्जे में लिया गया। इस संबंध में कांड संख्या 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। मामले में रोहित कुमार मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई थी।
इसी क्रम में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के सहयोग से तीन आरडी पुल चौक के समीप संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान नाबालिग अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया तथा साथ मौजूद नामजद अभियुक्त रोहित कुमार मंडल को हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने तत्परता दिखाते हुए चकिया थानाध्यक्ष को बुलाया और बरामद किशोरी तथा गिरफ्तार अभियुक्त को उनके सुपुर्द कर दिया। आगे की कार्रवाई चकिया थाना द्वारा की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में एसएसबी और स्थानीय पुलिस के बेहतर समन्वय की सराहना की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पहल को प्रभावी माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!