व्यवसायिक संघ की बैठक संपन्न, प्रशासन के कड़े तेवर अतिक्रमण मुक्त होगा मझौलिया चौक।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
प्रशासन के कड़े तेवर को देखते हुए मझौलिया चौक पर प्रतिदिन लगने वाले हाट बाजार को अब मझौलिया पंचायत भवन परिसर में लगाया जाएगा। इसी को लेकर व्यवसायिक संघ मझौलिया की एक बैठक पंचायत भवन परिसर में मुखिया सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह सचिव सुमन पांडे और कोषाध्यक्ष अनिल सिंह मौजूद रहे।

मुखिया सत्य प्रकाश ने बताया कि मझौलिया चौक पर प्रतिदिन लगने वाले हाट बाजार को लेकर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रतिदिन छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है। प्रशासन भी अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अल्टीमेटम दे चुका है।
इसी को लेकर जब तक निर्माणाधीन मनरेगा हाट बाजार तैयार नहीं होता है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पंचायत भवन परिसर में हाट बाजार लगेगा। उन्होंने चेताया कि जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा उसको मनरेगा हाट बाजार में जगह नहीं दी जाएगी।

संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थित सब्जी विक्रेताओं फल दुकानदारों चाट पकौड़ी बेचने वाले और पारचुन तथा पान दुकानदारों आदि को स्पष्ट कहा कि प्रशासन का कड़ा आदेश है। जिसका पालन करना हम सब का दायित्व है। पंचायत भवन परिसर में सभी को उचित जगह दी जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में सभी दुकानदारों का नाम और उनका व्यवसाय को लिखित रूप दिया गया।

इस अवसर पर विनोद जायसवाल संजय स्वर्णकार रंजन पटेल अखिलेश चौरसिया ललन बैठा संजय श्रीवास्तव मनजीत श्रीवास्तव गोलू श्रीवास्तव सुधीर शर्मा राजेश शाह मुन्ना कुमार किशोरी राम सुनील साह अमरूल आलम नंदलाल कुशवाहा अमीन मियां अदया भगत वसीम खान शेर मोहम्मद दीवान मोहर लाल तुलसी साह भुलन साह अमर साह कन्हैया साह नगीना साह नमी साह समेत सभी सब्जी विक्रेता फल विक्रेता और अन्य दुकानदार मौजूद थे। बताते चले की मझौलिया में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन अब कड़े तेवर में आ गया है। इसी को लेकर विगत दिन थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर अल्टीमेटम दे दिया था।






