Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीवान को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य, 19 प्रखंडों में चलेगा एमडीए...

सीवान को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य, 19 प्रखंडों में चलेगा एमडीए अभियान

0
13

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सीवान जिले के एनआईसी स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में सोमवार को फाइलेरिया नियंत्रणार्थ सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट बताया कि इस कार्यक्रम को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके आदेश के आलोक में जिले के सभी 19 प्रखंडों में एमडीए कार्यक्रम संचालित होगा, जिसके तहत लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा सेवन और जनभागीदारी से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही आम जनता से भी दवा सेवन में सहयोग कर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!