Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ग्रामीणों के बीच पहुँचे प्रशांत किशोर, प्रदूषण, सड़क हादसे और पुलिस कार्रवाई...

ग्रामीणों के बीच पहुँचे प्रशांत किशोर, प्रदूषण, सड़क हादसे और पुलिस कार्रवाई पर उठे तीखे सवाल।

0
21

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

बेतिया। पश्चिम चंपारण में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ मझौलिया प्रखंड के भाना चक गांव पहुँचे। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल से उत्पन्न औद्योगिक प्रदूषण से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।


ग्रामीणों ने बताया कि मझौलिया चीनी मिल से निकलने वाला दूषित पानी गांव में फैल रहा है, जिससे जल स्रोत बुरी तरह प्रदूषित हो चुके हैं। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस पर प्रशांत किशोर ने मिल प्रबंधन से बातचीत कर स्थायी समाधान के रूप में पक्के नाले के निर्माण की पहल कराने का आश्वासन दिया।


दौरे के दौरान 27 जनवरी को मझौलिया चीनी मिल के समीप हुए सड़क हादसे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद अब तक न तो कोई सांसद और न ही विधायक उनसे मिलने पहुँचे, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। परिजनों ने प्रशांत किशोर के समक्ष उचित मुआवजे और न्याय की मांग रखी।


इसके साथ ही ग्रामीणों ने इस मामले में 38–40 नामजद अभियुक्तों को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का आरोप है कि कई निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण गांव में भय का माहौल है और कई लोग अपने घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।


प्रशांत किशोर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और ग्रामीणों की आवाज बुलंद करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!