Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा दो के अंचल कार्यालय में भूमि मामलों की सुनवाई, किसानों को...

बगहा दो के अंचल कार्यालय में भूमि मामलों की सुनवाई, किसानों को मिला आश्वासन

0
5

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा दो के अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने अपने कार्यालय में भूमि से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की। इस दौरान परिमार्जन, एलपीसी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना गया। साथ ही किसान पंजीकरण से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। अंचलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी लंबित मामलों की शीघ्र जांच कर निष्पादन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भूमि विवाद के कई मामलों पर विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
सीओ वसीम अकरम ने यह भी कहा कि किसान पंजीकरण का कार्य विभाग द्वारा तेज गति से कराया जा रहा है। हालांकि कर्मियों की हड़ताल के कारण कार्य में कुछ बाधा आई है, लेकिन इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अंचल कार्यालय में नियमित रूप से हो रही सुनवाई से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!