Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वेदमन्त्र और शहनाई वादन के साथ संपन्न हुई शादी -पं-भरत उपाध्याय

वेदमन्त्र और शहनाई वादन के साथ संपन्न हुई शादी -पं-भरत उपाध्याय

0
8

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी , पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय के निज निवास स्थित शुभाश्रम परिसर में अखिलेश शाण्डिल्य की सुपुत्री निवेदिता एवं हरिश का शुभ विवाह वेदमन्त्रोंऔर विभिन्न धर्मों के उपस्थित श्रेष्ठ विद्वानों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ।


वर्तमान में शोरगुल और फुहड़ता अर्थात डीजे आर्केस्ट्रा से मुक्त सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम का उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लेते हुए सराहना किया। बड़े गुलाम अली के शिष्य गणों का शहनाई वादन एवं प्रिया प्रिय दर्शनी के मांगलिक गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित लगभग सम्पूर्ण देश के विद्वानों, अधिकारी, अधिवक्ता, प्रोफेसर, डॉक्टर, राजनेता, पत्रकारों ने प्रतिष्ठित चैनल में सेवारत निवेदिता शाण्डिल्य एवं हरिश झा को वैवाहिक बंधन में बंधने पर पुष्प वर्षा कर अनंत शुभकामनाएं निवेदित किया।


मशहूर हस्तियों की उपस्थिति से प्रफुल्लित अखिलेश शांडिल्य ने सभी अतिथियों का हृदय से अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों को साधुवाद देते हुए प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं प्रकृति प्रेमी पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि इस कार्यक्रम में पर्यावरण को सुरक्षित रखने का पूरा-पूरा ख्याल रखा गया।

वृक्षारोपण कर शगुन का श्री गणेश हुआ! मेरा आप लोगों से अनुरोध है कि इसी तरह से सादगी पूर्वक कोई भी कार्यक्रम करें। ताकि प्रकृति का हमें सहयोग मिलता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!