Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में आरएसएस द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बगहा में आरएसएस द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
33

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बगहा जिला की पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि के तहत बगहा नगर स्थित एम.ए.वाई. सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सैकड़ों बच्चों के बीच पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में चंपारण विभाग के विभाग संयोजक डॉ. अमित रंजन जी एवं उत्तर बिहार प्रांत के युवा शक्ति प्रमुख नवनीत गिरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने अपने मार्गदर्शन एवं संबोधन से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।


अपने संबोधन में वक्ताओं ने P3 (पेड़, पानी और पॉलीथिन) की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण से होने वाले लाभ एवं उपेक्षा से उत्पन्न दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की अहम जिम्मेदारी है।

पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए हमें उनका संरक्षण करना चाहिए और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनानी चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत सह अधिकारी परिचय जिला संयोजक जितेंद्र कुमार द्वारा की गई।

इस अवसर पर बगहा जिला के पर्यावरण गतिविधि स्वयंसेवी संगठन प्रमुख प्रेमशंकर सिंह, धार्मिक संस्था प्रमुख अशोक राव, शिक्षण संस्थान प्रमुख प्रमोद गुप्ता तथा युवा शक्ति प्रमुख सुनील कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य आर्यन देव ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक दीनानाथ यादव, उपेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!