अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महोदीपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह के निवास स्थान पर हनुमान आराधना का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोस्वामी बाउंसर की टीम तैनात रही, जिसने हाई सिक्योरिटी मेंटेन करते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
मौके पर उपस्थित समाजसेवी एवं भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के क्षत्रिये युवा नेता राहुल कुमार ने कहा कि हनुमान आराधना जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और संस्कार को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज को सही दिशा मिलती है।

राहुल कुमार ने आयोजक पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। वहीं मौके पर उपस्थित समाजसेवी रूपेश सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि हनुमान आराधना से लोगों में आत्मबल और सेवा भावना बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक उमेश त्रिपाठी ने हनुमान जी की महिमा का भजन-कीर्तन के माध्यम से भावपूर्ण बखान किया। उन्होंने “डूबजो रे मनवा डुमरिया वाला जोग में…” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक संतोष कुमार, संदीप कुमार, सुनील कुमार, उमा शंकर कुमार, मैनेजर यादव , मदन साह ,पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार ,सत्रुधन कुमार सिंह,
प्रभु नारायण सिंह, जय नारायण प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, व्रिजेश कुमार मिश्रा, अभय कुमार, नीरज कुमार , रामशीष कुशवाहा, सुमित कुमार, राम सुरत राम , रजाक अंसारी , उमेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा , भोला प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल थे ।






