विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय के निज निवास पर पंडित राजशेखर एवं पंडित राजन की कन्याओं का मुण्डन संस्कार समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य ने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, सामान्य एवं भारत के प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए संस्कारगत परंपरा को जीवित रखना अति आवश्यक है। बच्चों के जन्म के बाद मुंडन संस्कार अनिवार्य माना जाता है, मान्यता है कि इसके बाद बच्चों का बौद्धिक विकास दिन प्रतिदिन बढ़ने लगता है।

उपस्थित विद्वान डॉक्टर अनिरुद्ध चतुर्वेदी ,डॉक्टर सत्प्रकाश मणि पूर्व विधायक, एडवोकेट प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, पंडित महेश्वर उपाध्याय, विश्व प्रकाश मणि,जितेंद्र त्रिपाठी, अजय पांडेय ,अजय उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, जगदीश नारायण सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किये।

अंत में कुल प्रमुख पंडित जगदंबा उपाध्याय ने आगत अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं परम भाग्यशाली हूं की पांचवीं पीढ़ी मेरी छत्रछाया में पल रही है।

विनय कुमार शाही, विजय शंकर चौबे, राकेश कुमार त्रिपाठी, संजय मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सोनू कुमार तिवारी, नीरज पांडे आदि सैकड़ों लोगों ने शांभवी एवं त्रिशा को उपहार और आशीर्वाद दिया।






