Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स फीता काटकर हुआ सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन।

फीता काटकर हुआ सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन।

0
17

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी और मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर शमीम अख्तर जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि प्राचीन काल से ही खेलकूद की परंपरा रही है। सामाजिक सौहार्द और समरसता बढ़ाने में खेल का बहुत बड़ा महत्व होता है। युवाओं में जोश उमंग और उत्साह बढ़ाने में खेलकूद सदैव सहायक होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास है।
मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डा मोहम्मद शमीम अख्तर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मदरसा खेल मैदान में किया गया है। अपने संबोधन में डॉक्टर मोहम्मद शमीम अख्तर ने कहा कि शारीरिक मानसिक और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग है। खेलकूद में हार जीत होती है लेकिन खिलाड़ियों को हारने पर निराश नहीं होना चाहिए तथा जीतने वाली टीम को और अधिक मनोबल के साथ जीत का जज्बा बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।


इस आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम सचिव डॉक्टर सरफराज आलम डॉ अरशद अली आदि ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान निर्णायकों का निर्णय सर्वमान्य है। इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही है। फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा। पहला मुकाबला सेमरा वृत्त की टीम और अध कपरिया की टीम के बीच खेला गया जिसको सेमरा वृत्त की टीम ने जीत लिया। दूसरा मुकाबला मिश्रौली और दिउलिया की टीम के बीच खेला। इन मैच में रेफरी की भूमिका शकील अख्तर मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इम्तियाज तथा अजमल हुसैन ने निभाई। कॉमेंटेटर के तौर पर मतिम आलम का सराहनीय प्रयास देखा गया।
इस अवसर पर हाजी मोहम्मद इकरामुल हक मोहम्मद अब्दुल्ला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह अशोक राम उमर अली आलमगीर अंसारी इरशाद आलम मोहम्मद अब्दुल्लाह आदि दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!