Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग।

कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग।

0
42


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि अमन चैन शांति सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का परम कर्तव्य है। फरियादियों को उचित कानूनी न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन का फर्ज है। पुलिस प्रशासन अपने दायित्व के निर्वहन में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरतती है। इन कार्यों में समाज के अमन शांति पसंद लोगों जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों का सहयोग काफी मायने रखता है। थाना अध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अमन चैन कायम रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से थाना अध्यक्ष को अवगत कराया।

मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने शराब कारोबारियों पर कड़ाई से नकेल कसने की मांग की तथा आवेदन लिखने के नाम पर फरियादियों के हो रहे शोषण का मुद्दा उठाया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द नकेल कसा जाएगा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। अगर कोई कानून तोड़ता है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और की जाती है। उन्होंने कहा कि आवेदन लिखने के नाम पर अब फरियादियों का शोषण नहीं होगा शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों को थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिया कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कानून संवत कामकाज करें पुलिस सदेव सहयोग में खड़ी रहेगी।

कानून के रखवालो के साथ पुलिस सदैव मित्रवत व्यवहार करती है लेकिन कानून तोड़ने वालों के साथ कानूनी प्रक्रिया अपनाती है।
इस अवसर पर जिला पार्षद लाल यादव मुखिया सत्य प्रकाश आशीष भट्ट डॉक्टर चंद्रिका साह शौकत अली सरपंच संजय पटेल मोहम्मद मुस्ताक पूरण दास रोबदा खातून शिबू तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपेश कुमार सिंह वी आई पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष साधु सहनी समाजसेवी उपेंद्र कुमार सर्वेश कुमार चौबे लव पांडे आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!