Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन ग्रामीण को मिलेगा साल में...

विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन ग्रामीण को मिलेगा साल में 125 दिन का रोजगार, कार्यक्रम पदाधिकारी।

0
36

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण ।

कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार ने सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में
व्हीबी जी राम जी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों और लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रेस वार्ता के दौरान तरुण कुमार ने कहा व्हीबी जी राम जी कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में स्थिरता आएगी और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था पर आधारित है, ताकि मजदूरों को समय पर और सही लाभ मिल सके।

कार्यक्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मजदूरी का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाएगा। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और भुगतान में पारदर्शिता बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं होता है, तो विलंबित भुगतान की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे बीजी रामजी कार्यक्रम के तहत पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाएं और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके । मौके पर
ऋषि कुमार शर्मा , रमन कुमार, अर्चना कुमारी , सुबोध कुमार सहित मुखिया सत्य प्रकाश, आशीष भट्ट, शौकत अली, समिति सदस्य संजय पटेल,वजीर आलम सहित अन्य शामिल थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!