Sunday, March 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के गरीब परिवार को मिली बड़ी राहत, गंभीर बीमारी...

वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के गरीब परिवार को मिली बड़ी राहत, गंभीर बीमारी के इलाज हेतु एक लाख की सहायता स्वीकृत

0
55

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के एक गरीब परिवार को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बड़ी राहत मिली है। विधायक सुरेन्द्र प्रसाद की सिफारिश पर मुख्यमंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि लखनऊ में बेहतर इलाज के लिए दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत ग्राम आनंद नगर अवसानी, मंगलपुर निवासी अली अंसारी (पिता–सुलेमान अंसारी), थाना पटखौली, बगहा गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उनका इलाज लखनऊ में कराना आवश्यक था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ था।


मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ से पत्राचार किया। विधायक की पहल पर अली अंसारी के इलाज के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिससे अब उनका लखनऊ में उपचार संभव हो सकेगा।
आर्थिक सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने विधायक सुरेन्द्र प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें क्षेत्र का सच्चा हितैषी और जनसेवक बताया।
इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में किसी भी गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति को इलाज के अभाव में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे मामलों में वे आगे भी हरसंभव सहायता और सहयोग करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!