अध्यक्ष बने अजीत सिंह सचिव बने सुमन कुमार पांडे और कोषाध्यक्ष बने अनिल सिंह।
मुखिया सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ गठन।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में मझौलिया व्यवसाय संघ का गठन मंगलवार को पंचायत भवन परिसर में हुआ।
जिसमें सर्व सम्मति से अजीत सिंह को अध्यक्ष सुमन कुमार पांडे को सचिव और अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।
संघ के प्रवक्ता के पद पर मुखिया सत्य प्रकाश तथा कानूनी सलाहकार के रूप में अधिवक्ता आशिक अंसारी को ध्वनि मत से बनाया गया।

अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि मझौलिया के व्यवसाईयों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से समय-समय पर बातचीत की जाएगी। संघ के द्वारा शुद्ध पेयजल ठहराव स्थल शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का अभिलंब प्रयास किया जाएगा। संघ द्वारा सामूहिक कन्या विवाह योजना और धार्मिक उत्सवों का आयोजन किया जाएगा।
इस बैठक में विनोद जायसवाल दिलीप चौधरी रंजन कुमार पटेल संजय कुमार स्वर्णकार पप्पू श्रीवास्तव सरोज वेदपुरिया अर्जुन कुमार नीरज कुमार शर्मा दीपू कुमार संजय कुमार पटेल सुनील कुमार शाह अलीराज हुसैन वजीर अहमद हीरालाल शाह कृष्णा महतो मनजीत श्रीवास्तव आसिफ आलम उपस्थित थे।






