वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पर्यटन नगरी स्थित स्वास्थ केंद्रो मे एआरवी वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है, जिससे कुत्ते, बंदर के काटने से पीड़ित मरीजो का इलाज भगवान भरोसे हो गया है। वहीं वाल्मीकिनगर स्थित स्वास्थ केंद्र मे इस बाबत बजाप्ते दीवार पर एआरवी वैक्सीन के खत्म होने का नोटिश लगा दिया गया है। बतादें की वाल्मीकिनगर एक पर्यटन नगरी है जहाँ खुले मे जंगली जानवर रिहायशी इलाके मे विचरण करते रहते है।

ऐसे मे आधा दर्जन मामले प्रति दिन स्वास्थ केंद्र मे बंदर और कुत्ते के काटने के पीड़ित मरीज पहुँचते है, इस बात की तश्दीक् अस्पताल के मरीजो के इंट्री वाले रजिस्टर से किया जा सकता है। प्रभारी डॉ राजेश सिंह ने बताया की सिर्फ वाल्मीकिनगर मे ही नहीं बल्कि पूरे जिले मे एआरवी वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है, उन्होंने आगे बताया की मै अपने स्तर से केंद्रो पर 200 वैक्सीन उपलब्ध कराया था लेकिन वह भी खत्म हो गया है। विभाग को चिट्ठी लिख गया है बहुत जल्द वैक्सीन की उपलब्धता पूरी करा ली जाएगी इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।






