Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स राज्यपाल के पैर छूने झुक गये नीतीश, बिहार विधानसभा में हुआ वाक्या

राज्यपाल के पैर छूने झुक गये नीतीश, बिहार विधानसभा में हुआ वाक्या

0
7

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पैर छूने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीचे झुक गये हालांकि महामहिम ने उन्हें ऐसा करने से रोका। यह वाक्या बिहार विधानसभा में उस वक्त हुआ जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जब दोनों सत्र को संयुक्त रूप से संबोधित करने पहुंचे थे। जब उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तभी की यह तस्वीरें हैं। उस वक्त बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद थे।

बता दें कि इससे पूर्व भी इसी तरह का एक वाक्या पिछले साल सामने आया था, जब रविशंकर प्रसाद ने अपने पटना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। नीतीश कुमार जेडीयू नेता संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। रविशंकर प्रसाद ने गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया। सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। अचानक नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुक गए। रविशंकर प्रसाद ने तुरंत नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें सम्भाला। फिर दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!