Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के 11 केंद्रों पर सीसीटीवी के निगरानी में इंटरमीडिएट की सोमवार...

बगहा के 11 केंद्रों पर सीसीटीवी के निगरानी में इंटरमीडिएट की सोमवार से होगी परीक्षा

0
55

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इस परीक्ष के लिए प्रशासन द्वारा 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए। शिक्षा विभाग और प्रशासन द्वारा परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सभी केंन्द्रो पर की है। एनबीएस उच्च विद्यालय नरईपुर केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य मोफिजुर रहमान, उप केंद्राधीक्षक मोहम्मद जुल्फिकार अली ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए जगह-जगह पर वीडियो ग्राफी और सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

बाकी केंन्द्रो जिनमें महिला कॉलेज,सिटी मोंटेसरी स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या बगहा, बीबीएन कॉलेज, संतरेसा चखनी, मोंटफोर्ट आदि विद्यालय में सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले आधा घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद आने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में आने नहीं दिया जाएगा। पहले दिन प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के जीव विज्ञान एवं कला संकाय के मनोविज्ञान, दूसरे पाली में वाणिज्य के अर्थशास्त्र, कला संकाय के अर्थशास्त्र की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी परीक्षा 13 फरवरी तक अलग-अलग सकाओं में ली जाएगी। सभी केंन्द्रो पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!