Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम शिकारपुर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल...

शिकारपुर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

0
45

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर रेलवे ढाला के समीप घटित हत्या की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया श्री शौर्य सुमन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया तथा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने मामले के त्वरित एवं निष्पक्ष अनुसंधान, साक्ष्यों के संकलन तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया गया।


निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, थानाध्यक्ष शिकारपुर थाना सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!