Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड बगहा दो के सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ...

प्रखंड बगहा दो के सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
37

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो सभागार में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत बगहा नगर परिषद के प्रतिनिधियों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजन शनिवार को हुआ। कार्यशाला नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। यह कार्यशाला नगरीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिसमें नगर के पार्षदों के सहारे शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की कवायद पर केंद्रित हुई। जिसमे शहर के पूरे वार्ड पार्षद कार्यशाला में शामिल हुए।

शहरी स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में दिए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाए स्किन स्मियर टेस्ट,निःशुल्क जांच आदि की जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा किया गया। कार्यशाला में एमसीडीओ डॉ मरतुजा, डीईओ, डॉ आलोक कुमार, बगहा दो बीडीओ बिड्डू कुमार राम, अंचलाधिकारी वसीम अकरम, उपसभापति प्रतिनिधि रवि गुप्ता,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश सिंह नीरज,डॉ रणबीर सिंह, बीसीएम अनिल कुमार आदि पदाधिकारी व नगर वार्ड पार्षद शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!