Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन निजी विद्यालयों के मनमानी पर नियंत्रण के साथ बच्चों और अभिभावकों को...

निजी विद्यालयों के मनमानी पर नियंत्रण के साथ बच्चों और अभिभावकों को नागरिक भावना जैसे विषय से जोड़ने का प्रयास

0
34

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा के सामाजिक संस्थान द्वारा पश्चिम चंपारण जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बीते दिनों पूर्वी चंपारण जिले में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाना यूनिफॉर्म, जूते, टाई, पाठ्य पुस्तके, कांपिया अथवा अन्य स्टेशनरी सामग्री एक ही दुकान से खरीदने को बाध्य नहीं कर सकता। सभी विद्यालय हर कक्षा के लिए पुस्तकों की लिस्ट जारी करेंगे तथा यूनिफार्म का विवरण अपने वेबसाईट पर लगाएंगे तथा विद्यालय परिसर के किसी सार्वजनिक स्थल पर चस्पा करेंगे। इसके अलावा यूनिफॉर्म का निर्धारण इस प्रकार से हो कि अगले तीन वर्ष उसे बदला न जाए।

इसके अलावा इस संस्थान ने पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी पत्र लिखते हुए आग्रह किया है कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय हफ्ते में कम से कम एक दिन नागरिक भावना (Civic Sense) जैसे विषय पर बच्चों को शिक्षित करे। माह में कम से कम एक दिन अभिभावकों को भी इससे जोड़ा जाए। ऐसा करने से बच्चों में सरकार द्वारा चलाएं जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को बल मिलेगा। बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना और प्रबल होगी। महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। बच्चों में कर्तव्यबोध, अनुशासन एवं सामाजिक संवेदनशीलता का विकास होगा। इससे समाज में बढ़ती असहिष्णुता, अव्यवस्था एवं नैतिक पतन पर भी अंकुश लगेगा। संस्था के अध्यक्ष का कहना है कि इससे भावी पीढ़ी को जिम्मेदार, जागरूक और राष्ट्र निर्माण में सहभागी नागरिक के रूप में तैयार किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!