Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मैहर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से जुड़े सोलर पैनल...

मैहर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से जुड़े सोलर पैनल कार्यालय का शुभारंभ, विधायक कांत चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन!

0
33

रमेश ठाकुर
रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण(बिहार)
29-01-2026

मैहर। पटेहरा, मैहर वार्ड क्रमांक 4 स्थित महर्षि कॉलोनी में मां शारदा वेलफेयर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा स्थापित सोलर पैनल वेंडर कार्यालय का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। यह कार्यालय केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मैहर जिले के लोकप्रिय विधायक श्री कांत चतुर्वेदी द्वारा मां शारदा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर सोलर पैनल वेंडर की प्रोपराइटर श्रीमती सीमा राजकुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं मां शारदा का छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री संतोष सोनी, जिला संघ कार्यवाहक श्री गोविंद रजक, प्रदेश महामंत्री श्री राजकुमार विश्वकर्मा, विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के पदाधिकारी, सत्यवान सिंह पटेल, महेश तिवारी, सतीश मिश्रा, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह मंजू, सुदर्शन न्यूज के मुकेश श्रीवास्तव सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा अजय मिश्रा, शोभा मिश्रा, किरण सिंह (एडवोकेट), कल्पना सिंह, गणेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी, मणिराज सिंह, मनोज शुक्ला, प्रेमलता शुक्ला, इंद्रभान पटेल, राज भवन कुशवाहा, संजय पांडे, अंबुज द्विवेदी, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, मनोज चौरसिया, उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सोलर पैनल स्थापना संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई। वक्ताओं ने बताया कि यह योजना आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का संचालन रवींद्र सिंह मंजू ने किया, जबकि अंत में मां शारदा वेलफेयर सोसायटी के श्री राजकुमार विश्वकर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों को मां शारदा का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!