Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बथवरिया थाना क्षेत्र के सेरा बाजार में एसपी बगहा ने किया जन...

बथवरिया थाना क्षेत्र के सेरा बाजार में एसपी बगहा ने किया जन संवाद, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।

0
31

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल के नेतृत्व में बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरा बाजार में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस जनता की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर है। जन संवाद के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा आपसी सहयोग से अपराध नियंत्रण में भागीदारी निभाने की अपील की गई। वहीं, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर एवं अंचल पुलिस निरीक्षक रामनगर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे जन संवाद को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!