Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, नई दिल्ली के तत्वाधान में राष्ट्र पिता...

गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, नई दिल्ली के तत्वाधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनी।

0
41

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


राजकीय बुनियादी विद्यालय सिरिसिया अड्डा, चनपटिया, पश्चिम चम्पारण, बिहार के प्रांगण में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, नई दिल्ली,( संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य तिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के गांधीयन शिक्षकों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर की सफाई कार्य गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया, उसके बाद राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्य गांधीयन शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें दो आम के पौधे एवं एक आंवला का पौधा लगाया गया। उसके पश्चात् विद्यालय प्रांगण में गांधी जी के पुण्यतिथि मनाई गई, जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के गांधीयन शिक्षकों द्वारा गांधी जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर,पुष्प अर्पित करते हुए, माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे एवं गांधीयन शिक्षक शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ गांधीयन शिक्षक श्री संजय कुमार राय द्वारा गांधी जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया तथा उनके बताए गए मार्गों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया, इसके साथ ही गांधी जी के कथन “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है” को बच्चों से अपनाने एवं सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने हेतु आहवान किया गया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अशर्फी राम द्वारा गांधी जी के विचारों को जन, जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया, कार्यक्रम को बारी बारी से सभी गांधीयन शिक्षकों द्वारा संबोधित किया गया, धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक श्री अशर्फी राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय समन्वयक सत्यंत कुमार, गांधीयन शिक्षक, संजय कुमार राय, नीतेश कुमार पाण्डेय, अंतिमा राय, सुनील कुमार, राजेश कुमार महतो,मनु लाल कुमार, पारस ठाकुर इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!