प्राथमिकी मे 40 नामजद 60 अज्ञात, पुलिसिया कार्रवाई में 19 न्यायिक हिरासत में।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
गन्ना लदे डोजर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की हुई मौत को लेकर आक्रोषितों द्वारा पुलिस पर पथराव तोड़फोड़ और आगजनी को संज्ञान में लेते हुए मझौलिया पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर
40 को नामजद और 60 अज्ञात आक्रोषितों के विरुद्ध कांड संख्या 91 ऑब्लिक 2026 दर्ज किया गया है। उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि त्वरित एक्शन लेते हुए 19 लोगों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जिनमें इमरान आलम सरफुद्दीन मियां छोटेलाल महतो मुन्ना कुशवाहा नइम मियां शिवम कुमार पांडे सीडी ठाकुर आदि है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को गन्ना लदे डोजर की चपेट में आने से भाना चक का 14 वर्षीय किशोर मिट्ठू कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। इसके बाद आक्रोषितों ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया जिससे आधा दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी और कर्मी घायल हो गए। शरारती तत्वों ने आगजनी करते हुए तोड़फोड़ भी किया तथा कानून को अपने हाथ में ले लिया था।
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हर संभव ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बताते चले की घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा आपस में समझौता कर लिया गया था। लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव तोड़फोड़ आगजनी की वारदात को अंजाम दिया गया था।






