Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 57 गिरफ्तार, भारी मात्रा...

बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 57 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

0
36

रमेश ठाकुर – बगहा पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 28-01-2026

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिलेभर में की गई सघन कार्रवाई के दौरान कुल 57 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें से 52 को जेल भेजा गया, जबकि 5 अभियुक्तों को रिकॉल पर मुक्त किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में एससी/एसटी एक्ट के तहत 3, हत्या के प्रयास के मामले में 5, शराब के साथ 7 तथा शराब सेवन के आरोप में 7 अभियुक्त शामिल हैं। वहीं, 30 अभियुक्त वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 54 वारंटों का निष्पादन और 3 कुर्की आदेशों का भी क्रियान्वयन किया गया।

अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती गई। पुलिस ने 483 वाहनों की जांच की, जिससे 88 हजार रुपये शमन राशि वसूल की गई।शराबबंदी कानून के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने 117.4 लीटर देसी शराब एवं 91.05 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त अन्य मामलों में दो मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर-टॉली को भी जब्त किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर दें।बगहा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आम लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए वह सदैव तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!