निर्माण कार्य में दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मनरेगा योजना अंतर्गत लगभग 33 लाख प्राक्कलन राशि से मझौलिया बाजार में बन रहे मनरेगा हाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण डीपीओ विद्यानंद सरस्वती द्वारा बुधवार को किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस निरीक्षण के दौरान एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश उप मुखिया पार्वती देवी अलीराज हुसैन भिखारी देवान धनंजय कुमार रंजीत पासवान तेतरी देवी दीपू कुमार वजीर अहमद आदि उपस्थित थे।






