बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र से 21-22 जनवरी को वीटीआर स्थित चुलभट्टा जंगल के समीप अपने साथियों के बीच से अचानक गुम हुए व्यक्ति प्रेम कुमार का शव चकदहवा के धनहिया रेता गंडक नदी से बरामद पुलिस ने कर लिया है। ग्रामीण सूत्रों की माने तो खेतो की तरफ गए किसानो की नजर गंडक नदी के किनारे पानी मे तैरता शव देखा जिसकी खबर स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया की घटना स्थल से एस आई शमीम अहमद के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

बतादें की करीब एक सप्ताह पूर्व मृतक प्रेम कुमार अपने दूसरे सहयोगियों के साथ वीटीआर के चुलाभट्टा जंगल के रास्ते भैस को नदी के रास्ते नेपाल ले जा रहे थे तभी रात के अंधेरे मे वन विभाग कर्मियों की गश्ती टीम के रुकने का संकेत और टॉर्च की रोशनी देखकर कर इनके बीच अफरा तफरी मच गई, तीन लोग बुधई मियां, दिलीप धांगर और सोहन कुशवाहा घर आ गए लेकिन मृतक घर नहीं लौटा। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर इन्हे खोजने की गुहार लगाई, जिसके बाद एसएसबी, वन विभाग, एसडीआरएफ और बिहार पुलिस के जवानो ने गंडक नदी और जंगलों मे खोज बीन शुरू की, इस बीच बुधवार को धनहिया रेता के पास गंडक नदी मे मृतक के शव को तैरते देखा गया।






