शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा दो के अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने अपने कार्यालय में भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई बुधवार को की। जिसमें परिमार्जन, एलपीसी, दाखिल खारिज, जमाबंदी,भूमि विवाद के मामलों को सुना। सीओ वसीम अकरम ने कई लोगों की भूमि से संबंधित मामलों को लेकर हल्का कर्मियों को जांच के निर्देश दिया। हल्का कर्मियों को भूमि से संबंधित मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने को कहा गया। सथी ही लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश कर्मियों को दिया।

अन्यथा विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही। सीओ ने बताया कि भूमि विवाद के कई मामलों का सुना जा रहा है और उसका विभागीय त्वरित निष्पादन भी कराया जा रहा है। भूमि संबंधित कई मामले को लेकर लोगों से अपील की है कि वे अंचल कार्यालय दिए गए दिन के अनुसार लगने वाले जनता दरबार के माध्यम से अपना आवेदन जमा कराये। जिसमें भूमि से संबंधित मामलों का विभागीय जांच के उपरांत निष्पादन किया जाएगा।






