Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में हुआ ऐतिहासिक झंडोतोलन

मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में हुआ ऐतिहासिक झंडोतोलन

0
26

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण


मझौलिया (पश्चिमी चंपारण)।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मझौलिया प्रखंड में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। चंपारण जिले की प्रतिष्ठित मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां कोलकाता से पधारे बिड़ला ग्रुप के प्रेसिडेंट सह चीफ फाइनेंस ऑफिसर आर. के. गनेरीवाला ने ध्वजारोहण किया और सुरक्षा कर्मियों की परेड की सलामी ली।


अपने संबोधन में आर. के. गनेरीवाला ने गन्ना पेराई में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल करने पर सीजीएम उदयवीर सिंह एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए एक दिन के अतिरिक्त उपहार राशि देने की घोषणा की, जिससे कर्मियों में उत्साह का संचार हुआ। कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीपर से लेकर अन्य कर्मचारियों तक को सम्मानित किया गया, जो संस्थान में समावेशी और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।


इसके पश्चात आर. के. गनेरीवाला ने मोतीलाल मध्य विद्यालय, मझौलिया में भी झंडोतोलन किया। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक और संवैधानिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला तथा देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
पूरे प्रखंड में गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी व निजी संस्थानों में झंडोतोलन हुआ, वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। हर ओर देशभक्ति के रंग में रंगा मझौलिया प्रखंड नजर आया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!