विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस जिला बगहा के भितहा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में पांच–छह व्यक्तियों द्वारा भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन किया जाने वाला है। सूचना के अनुसार तस्कर शराब को पिहू पर लादकर नौगांव भट्टी होते हुए नदी के रास्ते भितहा थाना क्षेत्र की ओर ले जाने वाले थे। सूचना मिलते ही भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए एक छापामारी दल का गठन किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नदी के रास्ते पर एंबुश (घेराबंदी) लगाई।

जैसे ही शराब की खेप लेकर तस्कर निर्धारित रास्ते से पहुंचे, पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 75.96 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 26 लीटर देशी शराब बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।
भितहा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है।






