Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स विमल बाबू खेल मैदान में पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच में पब्लिक टीम...

विमल बाबू खेल मैदान में पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच में पब्लिक टीम ने दर्ज की जीत।

0
39

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा के विमल बाबू खेल मैदान में पुलिस और आम जनता के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी सौहार्द, विश्वास और सहयोग को मजबूत करना था। यह मैच पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल के निर्देश पर आयोजित किया गया। मैच 12-12 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पुलिस टीम के कप्तान एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पब्लिक टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 114 रन बनाकर पुलिस टीम के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा। पब्लिक टीम की ओर से विनय साहनी ने बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए, आज हिंदी दैनिक के पत्रकार निर्भय कुमार ने शानदार 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। पुलिस टीम 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी और 28 रनों से मुकाबला हार गई।

पब्लिक टीम की गेंदबाजी में अजीत कुमार ने हैट्रिक लेकर पुलिस टीम की कमर तोड़ दी। वहीं रवि गुप्ता ने क्षेत्ररक्षण में दो बेहतरीन कैच लपककर मैच का रुख पब्लिक टीम की ओर मोड़ दिया। इसके अलावा नीरज पाठक, सुमन सौरभ, बादल कुमार और रंजन कुमार ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। मैच के बाद पब्लिक टीम के कप्तान अधिवक्ता सह नगर परिषद बगहा के उप चेयरमैन प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि टीम भावना और एकजुट प्रयास से जीत संभव हुई। वहीं पुलिस टीम के कप्तान एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और ऐसे आयोजन आपसी समन्वय को बढ़ाते हैं।


मुख्य अतिथि बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। मैच के दौरान नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, मुन्ना राज, राकेश सोनी, छोटे श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगो ने मौजूद रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!