Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में करंट से बाघ की मौत, वन विभाग में...

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में करंट से बाघ की मौत, वन विभाग में हड़कंप

0
48

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा रेंज अंतर्गत पुरैनीया गांव में मंगलवार सुबह एक बाघ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में बाघ की मृत्यु का कारण बिजली करंट बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि खेतों की घेराबंदी या अवैध विद्युत तार बिछाए जाने की आशंका है, जिसकी चपेट में आकर बाघ की जान गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ वन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

नियमों के तहत बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। यदि अवैध विद्युत करंट लगाने की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है, जहां बाघों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता मानी जाती है। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की आवश्यकता को उजागर कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!