अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
तीन दिवसीय जय गुरुदेव अखंड नाम ध्वनि शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।
मझौलिया संगत के सत्संगी डॉ रामजी शर्मा ने बताया कि बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज सुख शांति मुक्ति मोक्ष दिलाने वाला परमात्मा से मिलाने वाला रास्ता बताते हैं। साधन भजन सुमिरन के माध्यम से जीवो का कल्याण करते हैं। विश्व शांति सांप्रदायिक सौहार्द सुख शांति देश भक्ति का अमर संदेश देने वाले परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज के निर्देशानुसार तीन दिवसीय जय गुरुदेव अखंड नाम ध्वनि शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की सच्चे संत के सत्संग में शामिल होने वालों को बीमारी तकलीफ में रहता तो मिलती ही है ।श्रद्धा भाव भक्ति के अनुसार मनोकामना भी पूरी होती है। उन्होंने बताया कि कलयुग में ही सतयुग आने का समय हो रहा है। इसलिए लोगों को नशा मुक्त शाकाहारी सदाचारी बनने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे खराब समय से बचने में मदद मिलेगी और सतयुग को अपनी आंखों से देख सकेंगे।
तीन दिवसीय जय गुरुदेव अखंड नाम ध्वनि शिविर में सत्संगियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इनमें अदया भगत बिंदा शर्मा मदन पटेल कृष्ण शर्मा शंभू शर्मा लाल बाबू शर्मा विजय कुमार शर्मा प्रदीप शर्मा राम पूजन पांडेय सुरेंद्र दुबे जानकी कुंअर लाल परी देवी सविता देवी सीमा देवी शत्रुघ्न पटेल मुन्ना कुमार सद्दाम हुसैन सुरेश प्रसाद बुधिया देवी कविंद्र तिवारी सुरेंद्र कुशवाहा विजय कुमार चौरसिया नंदलाल कुशवाहा बुटन ठाकुर शिवानी कुमारी अखिलेश पंडित शंभू ठाकुर मोहित कुमार खुशी कुमारी आरूषी कुमारी नीरज शर्मा शांति देवी आदि मुख्य है।
बताते चले की समापन के बाद महाप्रसाद और भंडारा का आयोजन किया गया।






