शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल मैदान में प्रभारी एसडीम सह डीसीएलआर अंजलिका कृति ने ध्वजारोहण किया गया। सथी ही प्रभारी एसडीएम ने परेड की सलामी ली। अनुमंडल मैदान में बिहार पुलिस, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, एनसीसी और कई विद्यालयों के बच्चों ने परेड में भाग लिया। बगहा अनुमंडल के नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कई निजी, सरकारी स्थानों पर झंडा तोलन किया गया। जिसमें बगहा अनुमंडल मैदान में प्रभारी एसडीम ने, विमल बाबू मैदान में पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल, प्रखंड बगहा एक व दो में प्रमुख ने, बगहा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडे ने,

बिआरसी बगहा दो में बीईओ फूदन राम ने, बगहा नगर परिषद में सभापति पुष्पा गुप्ता ने, बगहा नगर थाना, पटखौली थाना, सरकारी विद्यालय और महाविद्यालय में भी झंडा तोलन कर सभी ने गणतंत्र दिवस मनाया। वही बगहा अनुमंडल मैदान में झांकी की भी प्रदर्शनी रही। जिसमें आईसीडीएस बगहा दो, खाद एवं आपूर्ति विभाग कृषि विभाग की झांकी की प्रदर्शनी निकली। इसके साथ ही प्रभारी एसडीम ने कई स्वतंत्रता सेनानी और अलग-अलग विभाग के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई पदाधिकारी झंडा तोलन समारोह में मौजूद रहे।






