याद किए गए संविधान निर्माता और स्वतंत्रता सेनानी।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
भारतीय गणतंत्र के 77 वें पावन अवसर पर प्रखंड के तमाम सरकारी कार्यालयों विद्यालयों सार्वजनिक उपक्रमों राजनीतिक कार्यालयों मैं पूरे धूमधाम से झंडों तोलन किया गया।
प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सूक्तामुखी अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी राजीव रंजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ पूनम कुमारी मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार शुगर इंडस्ट्रीज में यूनिट हेड उदयवीर सिंह थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अमर कुमार मध्य विद्यालय हरी पकड़ी में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद कुमार शर्मा रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर ए एच होली मिशन स्कूल में डायरेक्टर जुबेर आलम आलम उर्फ मुन्ना खान एमजी पब्लिक हाई स्कूल में व्यवस्थापक अरशद सरहदी सहित

मुखिया सत्य प्रकाश कमल पति देवी अरुणा देवी हरी लाल यादव आशीष भट्ट देवी सहनी शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर कुंती देवी आशा देवी प्रियंका देवी निर्मला तिवारी सजरा खातून संतोष कुमार शारदा देवी अजय राय आशा देवी आदि ने अपने-अपने पंचायत भवन परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ झंडों तोलन किया। पैक्स अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह अशोक कुमार सिंह मनीष कुमार गोपीचंद यादव इजहार हुसैन मंटू कुशवाहा कृष्ण मोहन चौरसिया प्रदीप कुमार सिंह आदि ने भी झंडा फहराया।

आवास योजना में ईमानदारी पूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने वाले आवास सहायक अजीत कुमार राम को प्रखंड कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रखंड प्रमुख सूक्तामुखी और प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार तथा मझौलिया पंचायत भवन परिसर में आयोजित समारोह के दौरान मुखिया सत्य प्रकाश द्वारा भी आवास सहायक अजीत कुमार राम को मेडल पहनाकर और शाल ओढ़ाकर उनके कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। बताया गया कि 25 जनवरीतक आवास सहायक अजीत कुमार रामद्वारा 1365 डाटा आवास संबंधी अपलोड किया गया जो सत प्रतिशत है।

इसके अलावा प्रखंड नाजिद जितेंद्र कुमार प्रधान सहायक हसन इमाम हिंदी अनुवादक संतोष कुमार कार्यालय परिचारी खुर्शीद आलम को भी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रखंड प्रमुख सूक्तामुखी और प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित नागरिकों से देश की प्रगति शांति सांप्रदायिक सौहार्द और समृद्धि देशभक्ति तथा संविधान पालन का संकल्प दिलाया।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता स्वतंत्रता सेनानियों वीर जवानों और महापुरुषों को याद करते हुए नमन किया गया।






