विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विमल बाबू मैदान, बगहा में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल, बगहा द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही पूरा मैदान देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता और स्वतंत्रता—को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इसी क्रम में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल द्वारा नगर परिषद वार्ड संख्या–02 स्थित महादलित टोला में भी झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।

इस दौरान उन्होंने छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गणतंत्र दिवस हमें समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों की याद दिलाता है।

उन्होंने समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, छात्र एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।







