Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास व्यापारी संघ का भव्य आयोजन, राष्ट्रध्वज फहराने के बाद देशभक्ति नारों से...

व्यापारी संघ का भव्य आयोजन, राष्ट्रध्वज फहराने के बाद देशभक्ति नारों से गूंजा पंजाब नेशनल बैंक परिसर!

0
25

रमेश ठाकुर
रामनगर-नरकटियागंज, प०चंपारण(बिहार)
26-01-2026


गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रामनगर व्यापारी संघ द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सामने भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापारी संघ रामनगर के अध्यक्ष श्री शेख औरंजेब जी ने किया। राष्ट्रध्वज फहराने के साथ उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
इस अवसर पर संघ के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से महामंत्री श्री अनिल राय, भुवनेश्वर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री धुव गुप्ता, मंत्री फिरोज राईन, रतन गुप्ता, अनिल केशरी, अरुण छापोलिया, संजय छापोलिया, बमफुल खां, अधिवक्ता विजय गुप्ता, श्यामनारायण पांडेय, अभय दुबे, भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष जनक साह, भाजपा नगर परिषद महामंत्री रामबाबू गुप्ता, असलम खां, जुगनू सिंह, डॉ. किरण शंकर झा, कन्हैया गुप्ता, शिक्षक कौशर जी तथा नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधि सुजल जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन व्यापारी संघ के महामंत्री श्री अनिल राय, मंत्री फिरोज राईन, सामाजिक कार्यकर्ता विजय गुप्ता तथा असलम खां ने संयुक्त रूप से किया, जिसकी सभी ने सराहना की। आयोजन के दौरान देश की स्वतंत्रता, संविधान की गरिमा तथा राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला गया।


अंत में अध्यक्ष श्री शेख औरंजेब जी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति निष्ठा, आपसी भाईचारे और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा, बल्कि समाज में एकता और सामूहिक सहभागिता का भी सशक्त संदेश दे गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!