अमित कुमार शर्मा कुशीनगर उत्तर प्रदेश
गोरखपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद गोरखपुर में देशभक्ति, अनुशासन और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण) मा० श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शिरकत की। उनके साथ अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परेड की सलामी ली। सुसज्जित परेड, अनुशासित कदमताल और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। परेड में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसने पुलिस बल की तत्परता, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।






