Thursday, March 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए डॉ अरविंद...

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए डॉ अरविंद शर्मा।

0
55


समाहरणालय कक्ष में जिलाधिकारी तरन जोत सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरि पकड़ी मझौलिया में पदस्थापित शिक्षा क्षेत्र में निष्ठा ईमानदारी लगनशीलता पूर्वक पठन पाठन कार्य संपन्न कराने वाले लेखक कवि प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद शर्मा को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समाहरणालय कक्ष बेतिया पश्चिमी चंपारण में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना व्यक्त किया तथा बधाई दिया।


प्रधानाध्यापक डॉक्टर अरविंद शर्मा को जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान प्रधानाध्यापक रामा शंकर सिंह दुर्योधन बैठा राजेश नंदन पांडे सचिंद्र सिंह सीमा सिंह अनिल कुमार सिंह नंदन कुमार अजीत कुमार सिंह राजेश कुमार अफरोज आलम राजेंद्र प्रसाद जितेंद्र नाध सीमा मुखर्जी रवि शंकर शुक्ला आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।


प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा अनमोल रतन है। शिक्षा वह ज्योति है जिसके फैलाने से अज्ञानता रूपी अंधकार दूर हो जाता है और समाज तथा देश का कल्याण होता है। उन्होंने शिक्षकों से समर्पित भावना के साथ छात्रों को शिक्षा देने और अनुशासन संस्कार का पाठ पढ़ाने को महान और पुण्य का काम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!