बीमारी व तकलीफों में आराम देने वाला नाम जय गुरुदेव।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
ब्रह्मलीन परम संत बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज के आदेश अनुसार मझौलिया संगत के सत्संगियों द्वारा जय गुरुदेव अखंड नाम ध्वनि शिविर का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक सत्संगी डॉक्टर रामजी शर्मा ने बताया कि जय गुरुदेव नाम प्रभु का है ।

जब मुसीबत में आदमी देवी देवता फरिश्ते मददगार नहीं होंगे तब यह जय गुरुदेव नाम शाकाहारी चरित्रवान नशा मुक्त लोगों के लिए मददगार होगा।उन्होंने बताया कि जय गुरुदेव अखंड नाम ध्वनि शिविर 72 घंटे यानी तीन दिवसीय है। इस नाम ध्वनि शिविर में जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय जय गुरुदेव की ध्वनि सत्संगियों द्वारा की जाएगी।

इसमें अदया भगत बिंदा शर्मा शंभू शर्मा कृष्ण शर्मा लाल बाबू शर्मा सुरेंद्र दुबे मदन पटेल शत्रुघ्न पटेल विजय कुमार शर्मा कन्हैया शर्मा गुड्डू शर्मा शंभू ठाकुर मोहित ठाकुर शांति देवी कलावती देवी लाल परी देवी सविता देवी लाल बाबू शर्मा विजय कुमार शर्मा नीरज कुमार मुन्ना कुमार मालती देवी खुशी कुमारी आदि सत्संगी शामिल है।
जय गुरुदेव नाम ध्वनि से वातावरण गुंजित हो रहा है। जय गुरुदेव अखंड नाम ध्वनि शिविर का समापन 27 जनवरी को होगा।






